yatra

fernsnpetals

click here

Thursday, 26 April 2012

अगले हफ्ते कर सकते है जॉन शादी

फिल्म हाऊसफुल-2 और विक्की डोनर की कामयाबी के बाद अभिनेता जॉन अब्राहम के हौसले बुलंद है। हाउसफुल-2 में जहां उन्होंने अपने अभिनय से दर्शकों को खूब हंसाकर वाहवाही बटोरी वहीं फिल्म विक्की डोनर को उन्होंने प्रोड्यूस किया। दोनों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है।

जॉन अब्राहम का हौसला अब शादी करने के मामले में भी लगता है कि बुलंद हो गया है। खबरों में यह कहा जा रहा है कि जॉन अगले हफ्ते अपनी गर्लफ्रेंड प्रिया रुंचाल से शादी रचा सकते हैं।



 जॉन अब्राहम बैंकर गर्लप्रेंड प्रिया रुंचाल के साथ अपने रिश्ते की बात तो पहले ही कबूल चुके है और उन्होंने एक अखबार में दिए इंटरव्यू में यह भी कहा था कि वह प्रिया से इसी साल शादी रचाएंगे।

प्रिया और जॉन की यह भी खबर आई थी कि दोनों ने अमेरिका के लॉस एंजिल्स में शादी कर ली है। हालांकि बाद में यह खबर महज अफवाह साबित हुई थी।

जॉन ने एक अखबार दो दिए इंटरव्यू में कहा है कि हमारी शादी एक सादे समारोह में होगी लेकिन कब यह मैं नहीं कह सकता। शायद इसमें कुछ महीने लगे या फिर कुछ सप्ताह भी। उन्होंने कहा कि मैं आवेग में आ जानेवाला व्यक्ति हूं और हो सकता है कि यह शादी अगले हफ्ते भी हो जाए। जॉन का कहना है कि यह नामुमकिन है कि हमारी शादी के मौके पर सिर्फ 10 लोग ही मौजूद हो।

जॉन ने कहा है कि यह तो वक्त की बात है और यह (शादी) किसी भी दिन हो सकता है। यानी इशारों ही इशारों में जॉन अब्राहम ने यह बात कही है कि वह अब शादी कभी भी और किसी भी दिन कर सकते है। तो आप भी तैयार हो जाइए बॉलीवुड में एक और बारात निकलने वाली है। लेकिन सवाल तो यह भी है कि क्या बिपाशा शादी की इस महफिल में शामिल होंगी!

Tuesday, 24 April 2012

फिर धूम मचाएंगी कैटरीना कैफ शीला की जवानी-२मे


 शीला की जवानी आइटम सॉन्ग से धूम मचाने वाली कैटरीना अब ‘शीला की जवानी-2’ में नजर आएंगी। बॉलीवुड के 100 साल पूरे होने के मौके पर ‘जिंदगी ना मिलेगी दोबारा’ की डायरेक्टर जोया अख्तर 'शीला की जवानी' डॉक्यूमेंट्री बनाने जा रही हैं। इसमें कैटरीना कैफ काम करेंगी।
डॉक्यूमेंट्री में फिल्म तीस मार खान के सुपरहिट आइटम सॉन्ग शीला की जवानी के जरिये आइटम सॉन्ग की लोकप्रियता को दिखाया जाएगा। डॉक्यूमेंट्री में आइटम गर्ल के ऐसे दीवाने की कहानी होगी जो रियलिटी में शीला से मिलना चाहता है। 

गौरतलब है कि शीला की जवानी आइटम सॉन्ग को फराह खान ने कोरियोग्राफ किया था। फराह जोया की बहन हैं। जोया इस गाने की शूटिंग के दौरान के ज्यादातर पुराने दृश्यों का इस्तेमाल करेंगी लेकिन जरूरत पड़ी तो फिर से शीला की जवानी सॉन्ग को शूट किया जाएगा। डॉक्यूमेंट्री को मुंबई में शूट किया जाएगा।

Thursday, 5 April 2012

अजय ने ऐसा क्या कहा की जिसे सुनकर कंगना ने छोड़ा इवेंट


अजय देवगन अपने को-स्टार्स के साथ हंसी-मजाक के लिए जाने जाते हैं लेकिन इस बार उनके बारे में कुछ और ही खबर है। आनेवाली फिल्म 'तेज' की म्यूजिक लॉंचिंग के अवसर पर उन्होंने कंगना पर कुछ ऐसा कमेंट किया कि वह बर्दाश्त नहीं कर सकी और तुरंत वहां से चली गईं। अजय देवगन और कंगना ने साथ-साथ दो फिल्मों में काम किया है। एकता कपूर की 'वंस अपओन ए टाइम इन मुंबई' और संजय दत्त प्रोडक्शन की फिल्म 'रास्कल्स' में काम किया है।


एक सूत्र के अनुसार, दिल्ली में म्यूजिक लॉंच के दौरान अजय देवगन से कहा गया कि वह फिल्म के स्टार कास्ट में से किसी मेंबर से कोई सवाल पूछ सकते हैं। लेकिन, अजय चुप रहे और यह काम समीरा को दे दिया। समीरा ने कंगना से पूछा कि आपको अनिल और अजय में से किसकी पर्सेनेलिटी स्ट्रॉंग लगती है? कंगना ने इस सवाल के जवाब में कहा कि उनको साज़िद भाई (साज़िद-वाज़िद वाले) की पर्सेनेलिटी अच्छी लगती है।

 
यह जवाब सुनते ही देवगन भड़क गए और सबको सर्प्राइज देते हुए कंगना पर कमेंट किया,'भाई बोल रही है।' इतना कहकर वह हंसने लगे। कंगना को यह बात बुरी लगी और इवेंट छोड़कर चली गईं।

 
संजय दत्त की फिल्म रास्कल्स की शूटिंग के दौरान भी कंगना और अजय के बीच कुछ लफड़ा हुआ था जिसके कारण डाइरेक्टर को कुछ सीन्स में कंगना के डुप्लीकेट का इस्तेमाल करना पड़ा था।

Tuesday, 27 March 2012

एजेंट विनोद बॉक्स ऑफिस पर ओंधे मुह गिरी

ये फिल्म जानकारों के अनुसार हिट होने की उम्मीद थी,लेकिन ये फिल्म अपनी लागत भी नही वसूल पाई,  सैफ अली खान और करीना कपूर की बहुचर्चित फिल्म एजेंट विनोद बॉक्स ऑफिस पर धमाल नहीं मचा पाई। सैफ और करीना ने इस फिल्म को हिट कराने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी थी लेकिन दर्शकों ने इस फिल्म को लेकर खास उत्साह नहीं दिखाया। एजेंट विनोद रिलीज से तीन दिन बाद तक महज 27.5 करोड़ रुपये जुटा पाई। फिल्म के सैटेलाइट राइट भी 15 करोड़ में बिके जबकि देश से बाहर की कलेक्शन सामान्य रहा। फिल्म समीक्षकों की मानें तो फिल्म में कुछ ज्यादा ही क्लाइमेक्स का इस्तेमाल किया गया है, जिससे दर्शक कंफ्यूज हो गए और फिर उनके लिए ये फिल्म बोरिंग बन गई।वहीं बॉक्स ऑफिस एक्सपर्ट अमोद मेहरा की मानें तो सैफ की ये फिल्म कुल लागत ही वसूल कर ले तो काफी होगा। इस फिल्म को बनाने में करीब 65 करोड़ रुपये की लागत आई। मेहरा का कहना है कि फिल्म लागत के आंकड़े को भी नहीं छू पाएगी।
जानकारों का कहना है कि मुंबई की तुलना में दिल्ली में फिल्म को बेहद कम रिस्पांस मिला है। इसकी एक वजह ये है कि इस वक्त नवरात्र हैं और स्कूलों में परीक्षाएं चल रही हैं। जिस वजह से लोग थियेटर तक नहीं पहुंच रहे हैं।

Monday, 26 March 2012

अब जल्द ही रामपुर में दिखेंगे दिन में तारे

देश की पहली अत्याधुनिक लेज़र नक्षत्रशाला का निर्माण रामपुर में २६ नवम्बर २००६ को शहर के पास बेगम वाली बगिया में नीव रखी गई थी,जिसका निर्माण कार्य चलता रहा और लगभग पाँच साल के बाद लेज़र युक्त नक्षत्रशाला २८ जुलाई २०११ को बिना किसी उदघाटन के चालू भी कर दी गई थी,बाद में इसे लखनऊ से भी इसे चालू करने की घोषणा की गई,विज्ञान एवं प्रोधोगिक परिषद की ओर से संचालित नक्षत्रशाला उदघाटन के बाद भी पूरी तरह जनता के लिए नहीं खुली,इसके पीछे तकनीकी कमिया और आधुनिक टेलीस्कोप भी नहीं आ पाये है,जिसकी वजह से इसे चालू नहीं किया जा सका,प्रशासन ने शहर के लोगो को एक शो देखने के लिए २५ रुपये का शुलक भी निर्धरित किया था,१६.४८ करोड़ रुपये की लागत से बनी नक्षत्रशाला में टेलीस्कोप लगाये जाने का काम भी है,सत्ता परिवर्तन के बाद इस प्रोजेक्ट को शुरू करने की कवायद  शुरू कर दी है,जहा एक तरफ इसकी फाइलो को पलटने का कार्य शुरू हो गया है,वही दूसरी ओर सभी बाधाओ को दूर करना शुरू कर दिया है,जिसके बाद ये आम जनता के लिए खुल दिया जायेगा ।  

Friday, 24 February 2012

गिर सकता है आसमान

यह कहानी आप ने बचपन में सुनी ही होगी, कि खरगोश के सिर पर पेड़ से फल गिरा और वह चिल्लाते हुए भागा 'अरे, आसमान गिरा',  लेकिन अगर हम कहें कि अब वह दिन दूर नहीं जब आसमान सचमुच गिरने ही वाला है, तो आपको लोगो हैरानी नहीं होनी चाहिए।

वैज्ञानिकों का दावा है कि पिछले दस सालों (मार्च 2000 से फरवरी 2010 तक) से बादलों की धरती से ऊंचाई लगातार घटती जा रही है जिससे बादल लगातार नीचे होते जा रहे हैं। न्यूजीलैंड के ऑकलैंड विश्वविद्यालय में किए गए अध्ययन में इस तथ्य का पता लगाया गया। 
इस बारे में शोधकर्ता रॉजर डेवीस का मानना है कि बादल नीचे की तरफ छा रहे हैं मगर इसके पीछे के कारणों का अभी तक हम पूरी तरह से पता नहीं लगा सके हैं। इसके पीछे पर्यावरण में परिवर्तन, ग्रीनहाउस एफेक्ट व ग्लोबल वार्मिंग जैसे कारण हो सकते हैं। बादलों के धरती से करीब होने की वजह से ठंड में अप्रत्याशित रूप से वृद्धि की आशंका भी है।

रॉजर ने लाइवसाइंस को बताया कि हमने यह जानकारी नासा टेरा स्पेसक्राफ्ट द्वारा बादलों के बहुआयामी चित्रों से निकाली है। चूंकि बादल किसी विशेष स्थान पर स्थिर नहीं रहते इसलिए इनके पृथ्वी के समीप आने के कारणों का पता ठीक-ठीक नहीं लगाया जा सकता है

आ रही है अनार कली डिस्को चली

मुन्नी की कामयाबी के बाद मलाइका अरोड़ा एक बार फिर आइटम नंबर ले कर आ रही है,अनार कली डिस्को चली 
'मुन्नी' मलाइका अरोड़ा और कोरियोग्राफर फराह एक बार फिर से आइटम नंबर 'अनारकली डिस्को चली' के लिए साथ आ रहीं हैं।   
फिल्म 'हाउसफुल 2' के इस आइटम नंबर में मलाइका अनारकली के रूप में दिखेंगी। अक्षय कुमार, असिन, जॉन अब्राहम, रितेश देशमुख, श्रेयस तलपड़े, ऋषि कपूर, मिथुन चक्रवर्ती, रणधीर कपूर, बोमन ईरानी, जरीन खान, और जैकलिन फर्नांडीज जैसे सितारों से सजी इस फिल्म में मलाइका अरोड़ा खान भी एक कैमियो रोल में दिखेंगी।

Monday, 13 February 2012

प्रधानमंत्री आवास के पास इजरायली दूतावास की कार में हुआ धमाका

  दिल्ली में आज प्रधानमंत्री आवास के पास इजरायली दूतावास की कार में धमाका होने से हड़कंप मच गया। इस हमले में इजरायल की एक महिला राजनयिक समेत चार लोग जख्मी हुए हैं। इजरायल ने इसे आतंकी हमला करार दिया है और हमले कि लिए ईरान और हिजबुल्लाह को जिम्मेदार ठहराया है। इजरायल का दावा है कि जॉर्जिया में भी उसके एक राजनयिक पर हमला करने की कोशिश की गई है। इस घटना के बाद इजरायल ने पूरी दुनिया में अपने राजनयिकों को सतर्क दिया है। हालांकि भारत सरकार और गृहमंत्रालय ने इस मामले ने अभी आतंकी हमला नहीं करार दिया है। लेकिन ये माना कि धमाके में किसी डिवाइस का इस्तेमाल हुआ। भारत में पहली बार स्टिक बम का इस्तेमाल हुआ है। दिल्ली में इजरायली दूतावास की गाड़ी में धमाका हुआ, उसमें स्टिक बम का इस्तेमाल होने की आशंका है। अब से कुछ देर पहले दिल्ली के पुलिस कमिश्नर ने भी कहा है कि जो भी चीज गाडी में लगायी गई वो पीछे की साइड लगाई गई थी। उसके बाद ही गाड़ी में धमाका हुआ और उसमें आग लग गई।
देश की राजधानी दिल्ली एक बार फिर बम धमाके से दहली। इस बार इजरायली दूतावास की एक कार को निशाना बनाया गया। धमाके के बाद कार में जबरदस्त आग लग गई। धू-धू कर जलती कार में इजरायली दूतावास के कर्मचारी की पत्नी सवार थी। आग के चलते शुरू में लगा कि गाड़ी की सीएनजी किट में आग लगने के चलते ये हादसा हुआ। लेकिन कुछ ही देर में ये साफ हो गया कि गाड़ी में सीएनजी किट थी ही नहीं। ये धमाका था। देश की राजधानी दिल्ली में अपनी तरह का पहला धमाका।
इजरायली दूतावास की गाड़ी के ड्राइवर का नाम मनोज है, जो दिल्ली बसंत गांव का रहने वाला है और उसे धमाके बाद जख्मी हालात में राममनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कार में जो महिला डिप्लोमेट थीं उन्हें चाणक्यापुरी के PRINOS अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। महिला का नाम टेल्स एसबीओ है, जिनकी उम्र करीब 30 साल है। महिला के पेट और पेट में चोट लगी है।
दिल्ली पुलिस कमिश्नर बीके गुप्ता ने बताया कि मोटरसाइकिल पर सवार एक व्यक्ति ने मैग्नेटिक चीज कार से चिपकाई। कार के रियर हिस्से पर लगाया गया था इसलिए वहां आग लग गई। इस पूरे हादसे में तीन लोग घायल हुए हैं। गाड़ी का ड्राइवर मनोज शर्मा (42), बगल से गुजर रही इंडिका में सवार अरुण शर्मा और मंजीत सिंह इस हादसे में घायल हुए हैं। इजरायली एंबेसी में काम करने वाली महिला को मामली चोट आई है और उनकी स्थिति खतरे से बाहर है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को इसकी जांच सौंपी गई है।
सूत्रों की मानें तो धमाके का शिकार हुई कार इजरायली दूतावास से बाहर निकली और औरंगजेब रोड पर पहुंचकर ये कार रेड लाइट पर रुक गई। इस वक्त करीब दोपहर के 3 बजकर 20 मिनट हुआ था। गाड़ी रेड लाइट पर खड़ी ही थी कि बाइक पर सवार दो लोग उसके करीब पहुंचे। सूत्रों की मानें तो बाइक पर बैठे एक शख्स ने कार के पिछले हिस्से के शीशे पर कुछ चिपकाया। इसके कुछ ही पल बाद कार में धमाका हो गया।
गाड़ी की हालत देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि धमाका कितना जबरदस्त था। उसके शीशे पूरी तरह चकनाचूर हो गए। इस वक्त कार में उसका ड्राइवर और इजरायली दूतावास में काम कर रहे एक अफसर की पत्नी मौजूद थे। दोनों ही धमाके में जख्मी हो गए। धमाके ने आसपास खड़ी एक इंडिका कार और मारुति वैन को भी नुकसान पहुंचाया। इन गाड़ियों में बैठे लोगों के भी जख्मी होने की खबर है।
धमाके ने तुरंत ही दिल्ली समेत पूरे देश में हड़कंप मचा दिया। गाड़ियों में सवाल होकर बम निरोधक दस्ता भी मौके पर पहुंच गया। कुछ ही देर में फोरेंसिक एक्सपर्ट ने भी मौके को घेर लिया। उन्होंने मौके से सुराग जुटाने शुरू कर दिए। शुरुआती जांच के बाद ही ये साफ हो गया कि धमाके के पीछे कोई बड़ी साजिश है। क्योंकि जिस इनोवा कार में धमाका हुआ उसका फ्यूल टैंक पूरी तरह सुरक्षित था, यानी मुमकिन है इतनी भयानक आग सिर्फ विस्फोटक से ही लगी हो।
इजरायली कार पर हुआ हमला कितना गंभीर है। इसका अंदाजा इस बात से भी लगा सकते हैं कि धमाके की जगह से प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का निवास सिर्फ 500 मीटर दूर है। जहां धमाका हुआ उसके ठीक सामने एयरफोर्स का दफ्तर भी है। इसलिए इस धमाके ने इजरायल समेत पूरी दुनिया का ध्यान खींच लिया। धमाके के तुरंत बाद ही इजरायल ने एक और चौंकाने वाला खुलासा किया। दरअसल लगभग इसी वक्त जॉर्जिया की राजधानी ट्बिलिसी में भी इजरायली दूतावास पर आतंकी हमला नाकाम किया गया। यानी इजरायल के दूतावासों को निशाना बनाने के लिए पूरी साजिश रची गई।
दिल्ली में हुए हमले के बाद इजरायल ने बयान दिया है कि दिल्ली में बम से धमाका किया गया है लेकिन जॉर्जिया में हमला नाकाम कर दिया गया। दोनों ही हमले ऐसे लोगों पर किए गए जो इजरायली दूतावास से जुड़े थे। जॉर्जिया की राजधानी बिलिसी में भी एक कर्मचारी की कार में बम मिला लेकिन उसे समय रहते नाकाम कर दिया गया।
इजरायल ने दिल्ली में हुए हमले के लिए आतंकी संगठन हिजबुल्ला को जिम्मेदार ठहराया है। दरअसल हिजबुल्ला ने अपने नेता इमाद मौग्नी के मारे जाने की तीसरी बरसी पर इजरायल से बदला लेने की धमकी दी थी। साल 2008 में इमाद मौग्नी की मौत कार धमाके में हो गई थी। हिजबुल्ला इसके लिए इजरायल को ही जिम्मेदार मानता है।
बहरहाल दिल्ली में हुए धमाके बाद भारतीय सुरक्षा एजेंसियां हरकत में आ गई हैं। देश में सभी दूतावासों पर अलर्ट जारी कर दिया गया है। फिलहाल तलाश उन दो लोगों की हो रही है जो बाइक पर सवार थे। हालांकि पुलिस के सामने मुश्किल ये है कि जिस बेहद वीआईपी इलाके में ये धमाका हुआ, उसका कोई सीसीटीवी फुटेज नहीं है।

Friday, 27 January 2012

टूटा बॉडीगार्ड का रिकॉर्ड

  संजय दत्त और रितिक रोशन की फिल्म अग्निपथ एक नए रिकॉर्ड की तरफ अपने कदम बढाती नजर आ रही है। इस फिल्म ने बॉडीगार्ड के ओपनिंग डे कलेक्शन का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।  फिल्म ने पहले दिन यानी 26 जनवरी को 25 करोड़ की कमाई कर फिल्म बॉडीगार्ड के उस रिकॉर्ड को तोड़  दिया जो 21 करोड़ का था। यानी बॉलीवुड के इतिहास में रिलीज के पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई करनेवाली अग्निपथ पहली फिल्म बन गई है। गणतंत्र दिवस के मौके पर विश्वभर के सिनेमाघरों में प्रदर्शित हुई बालीवुड की बहु प्रतिक्षित फिल्म अग्निपथ ने पहले ही दिन 25 करोड़ रूपये  का कारोबार  किया है जिससे इसके अभिनेता रितिक रोशन और अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा बेहद उत्साहित हैं । रितिक रोशन ने  ट्विटर पर लिखा, ‘मेरे चाहने वालों आप सभी को बहुत बहुत धन्यवाद । अग्निपथ ने पहले ही दिन 25 करोड़ का कारोबार किया है ।’
फिल्म में अपने अभिनय के लिये सुखिर्यां बटोर रहे रितिक ने कहा, ‘इस शानदार सफलता से मेरे शरीर के जिन हिस्सों में चोट आई थी उनमें अचानक जान आ गयी है । ऐसा लग रहा है जैसे मैं अब हवा में उड़ सकता हूं । इससे मेरे अंदर कृश सीरिज की अगली फिल्म के लिये जबर्दस्त उर्जा आ गई है ।’
अग्निपथ की हीरोइन प्रियंका चोपड़ा ने इस जोरदार सफलता पर ट्वीट किया, ‘मेरे सभी दीवानों को बहुत बहुत धन्यवाद। अग्निपथ ने पहले ही दिन 25 करोड़ की कमाई की । अप्रत्याशित । बहुत अच्छा महसूस कर रही हूं । टीम अग्निपथ तुम छा गये ।’
 गौरतलब है कि करण जौहर द्वारा निर्मित यह फिल्म 90 के दशक में आई अमिताभ बच्चन अभिनीत फिल्म ‘अग्निपथ’ का रिमेक है और इसमें अमिताभ द्वारा निभाई गई विजय दीनानाथ चौहान की भूमिका को नयी अग्निपथ में रितिक रोशन ने निभाया है। पुरानी फिल्म में डैनी डेंजोगप्पा के किरदार के लिए इस फिल्म में संजय दत्त को लिया गया है।
 फिल्म ‘अग्निपथ’ से पहले सलमान खान स्टारर ‘बॉडीगार्ड’ के नाम पहले दिन सबसे ज़्यादा कलेक्शन का रिकॉर्ड दर्ज था। पिछले साल 31 अगस्त, 2011 को रिलीज हुई फिल्म बॉडीगार्ड ने पहले दिन 21.6 करोड़ रुपये बटोरे थे। बॉलीवुड के तीनो खान पीछे रहे गये।कोई नहीं है ऋतिक बराबर 

Wednesday, 25 January 2012

अजय देवगन बने स्टंट डायरेक्टर

लगता है की अब अजय एक्टिंग के साथ -साथ स्टंट डायरेक्टर बनाने लगे है ऐसा लग रहा है कि अजय स्टंट डायरेक्टर बनने की राह पर आगे बढ़ना चाहते हैं। दरअसल एक्टर अजय देवगन फिल्म 'सन ऑफ सरदार' के कुछ स्टंट सीन के लिए स्टंट डायरेक्टर के रोल में नजर आएं। अजय ने फिल्म में अपने सरदार वाले कैरेक्टर के लिए खुद ही एक्शन सीन तैयार व डायरेक्ट की। यह फिल्म उनके होम प्रोडक्शन वाले बैनर के तहत ही बन रही है।इस फिल्म के टाइटल को लेकर अक्षय कुमार के साथ अपने सारे इश्यूज सुलझाने के बाद अजय इस प्रोजेक्ट को जल्द खत्म करने के लिए पूरी तरह से एक्टिव हो गए। फिल्म 'सन ऑफ सरदार' सुपरहिट तेलुगु फिल्म 'मर्यादा रामन्ना' का हिन्दी रिमेक है और इसमें अजय देवगन, सोनाक्षी सिन्हा, संजय दत्त और जूही चावला मुख्य कलाकार हैं। इस फिल्म को डायरेक्ट कर रहे हैं अश्विनी धीर।इस फिल्म के साथ खास बात यह है कि अजय दूसरी बार इस फिल्म में पगड़ी में नजर आएंगे। इससे पहले वे राजकुमार संतोषी की फिल्म 'द लीजेंड ऑफ भगत सिंह' में पगड़ी में नजर आए थे।  अपनी होम प्रोडक्शन फिल्म को समय देने के लिए ही अजय ने विशाल भारद्वाज की फिल्म 'मटरू की बिजली का मंडोला' करने से इंकार कर दिया।

Saturday, 21 January 2012

डव्लू डब्लू हुआ पुराना अब आया रिंग का किंग का जमाना

आप जल्द ही कलर्स टीवी पर 'रिंग का किंग' देख कर कुश्ती का मजा ले सकेगे . कुश्ती पर आधारित इस रिएलिटी शो के दूत क्रिकेट खिलाड़ी हरभजन सिंह हैं. उम्मीद की जा रही है कि यह शो शहरी युवाओं में कुश्ती के प्रति रुचि जगा सकेगा. हरभजन सिंह के अनुसार , 'मैं इस शो का हिस्सा बनकर बहुत खुश  हूं क्योंकि यह भारत के कुश्ती जैसे ग्रामीण खेल को बढ़ावा देगा. मैं न तो इस शो का जज हूं और न ही इसमें प्रतिभागी हूं लेकिन मैं दर्शकों की तरह पहलवानों को प्रोत्साहित करूंगा.' उन्होंने कहा, 'मैं व्यवसायिक स्तर पर क्रिकेट खेलने को लेकर संशय में था लेकिन मुझे मिले प्रोत्साहनों का शुक्रिया. मैं इनके चलते आगे बढ़ सका और सब कुछ सम्भव हुआ. मेरी इच्छा है कि व्यवसायिक पहलवान बनने की योजना बना रहे भारतीय युवाओं के साथ ऐसा ही हो. यह शो कुश्ती को लोकप्रिय खेल के रुप में स्थापित करेगा.'   कलर्स चैनल पर 28 जनवरी से शो शुरू होगा. इसमें दर्शक 30 भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय पहलवानों को कुश्ती लड़ते देख सकेंगे. इसमें अंतर्राष्ट्रीय पहलवानों जेफ जेरेट, मैट मॉर्गन, स्कॉट स्टिनर, मोंस्टर अब्यास के साथ ज्वाला, महाबली वीरा, रोमीयो राप्टा, जोरावर व डेडली डंडा जैसे भारतीय पहलवान शामिल होंगे.  कलर्स के सीईओ राज नायक के मुताबिक, 'भारत में कुश्ती परम्परागत अखाड़ों तक सीमित है लेकिन ऐसा नहीं है कि इस वजह से 'रिंग का किंग' को कम दर्शक मिलेंगे.'

नायक ने कहा कि कुछ साल पहले तक फार्मूला-1 को देश में कम ही लोग जानते थे, लेकिन भारत के इसका प्रायोजक बनने के बाद से लोगों की इसमें रुचि जागी. हम उम्मीद करते हैं कि कुश्ती में भी ऐसा ही हो.

'रिंग का किंग' शो 13 ह‍फ्ते तक चलेगा और आईपीएल शुरू होने से पहले खत्‍म हो जाएगा.

Tuesday, 17 January 2012

शाहरुख़ खान ने कर लिया सलमान की एक्स गर्लफ्रेंड को किस किया

 गौरी के बीच अनबन की वजह से काफी सुर्ख़ियों में रहने के बाद बॉलीवुड के 'किंग खान' शाहरुख़ एक बार फिर सुर्ख़ियों में छा गए हैं|शाहरुख़ ने अपने दोस्त रहे चुके व 'दबंग'  सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड व हॉट एक्ट्रेस कैटरीना कैफ को पिछले दिनों हुए कलर्स स्क्रीन अवार्ड फंक्शन में किस कर लिया|  मामला यह है कि कलर्स स्क्रीन अवार्ड फंक्शन में परफॉर्मेंस के दौरान शाहरूख व कैटरीना दोनों ही स्टेज पर थे| गुलाबी साड़ी पहनी हुईं कैटरीना कैफ काफी आकर्षक लग रही थीं। इसी दौरान शाहरुख़ ने कैटरीना कैफ के गाल पर किस किया|यह तो गनीमत रही कि सलमान इस दौरान वहां मौजूद नहीं थे, वरना आप खुद अंदाजा लगा सकते हैं कि सलमान  वहां क्या करते। इस बात का जिक्र किंग खान ने माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर भी किया है। शाहरूख ने ट्वीट किया है, "मैंने विद्या, माधुरी, कैटरीना, साजिद के साथ खूब मजा किया…’ उम्‍मीद है कि दर्शकों ने भी इससे खूब आनंद लिया होगा। स्क्रीन अवॉर्ड के बाद अब नजरें ज़ी समारोह पर, है देखे क्या होता है