आप जल्द ही कलर्स टीवी पर 'रिंग का किंग' देख कर कुश्ती का मजा ले सकेगे . कुश्ती पर आधारित इस रिएलिटी शो के दूत क्रिकेट खिलाड़ी हरभजन सिंह हैं. उम्मीद की जा रही है कि यह शो शहरी युवाओं में कुश्ती के प्रति रुचि जगा सकेगा. हरभजन सिंह के अनुसार , 'मैं इस शो का हिस्सा बनकर बहुत खुश हूं क्योंकि यह भारत के कुश्ती जैसे ग्रामीण खेल को बढ़ावा देगा. मैं न तो इस शो का जज हूं और न ही इसमें प्रतिभागी हूं लेकिन मैं दर्शकों की तरह पहलवानों को प्रोत्साहित करूंगा.' उन्होंने कहा, 'मैं व्यवसायिक स्तर पर क्रिकेट खेलने को लेकर संशय में था लेकिन मुझे मिले प्रोत्साहनों का शुक्रिया. मैं इनके चलते आगे बढ़ सका और सब कुछ सम्भव हुआ. मेरी इच्छा है कि व्यवसायिक पहलवान बनने की योजना बना रहे भारतीय युवाओं के साथ ऐसा ही हो. यह शो कुश्ती को लोकप्रिय खेल के रुप में स्थापित करेगा.' कलर्स चैनल पर 28 जनवरी से शो शुरू होगा. इसमें दर्शक 30 भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय पहलवानों को कुश्ती लड़ते देख सकेंगे. इसमें अंतर्राष्ट्रीय पहलवानों जेफ जेरेट, मैट मॉर्गन, स्कॉट स्टिनर, मोंस्टर अब्यास के साथ ज्वाला, महाबली वीरा, रोमीयो राप्टा, जोरावर व डेडली डंडा जैसे भारतीय पहलवान शामिल होंगे. कलर्स के सीईओ राज नायक के मुताबिक, 'भारत में कुश्ती परम्परागत अखाड़ों तक सीमित है लेकिन ऐसा नहीं है कि इस वजह से 'रिंग का किंग' को कम दर्शक मिलेंगे.'
नायक ने कहा कि कुछ साल पहले तक फार्मूला-1 को देश में कम ही लोग जानते थे, लेकिन भारत के इसका प्रायोजक बनने के बाद से लोगों की इसमें रुचि जागी. हम उम्मीद करते हैं कि कुश्ती में भी ऐसा ही हो.
'रिंग का किंग' शो 13 हफ्ते तक चलेगा और आईपीएल शुरू होने से पहले खत्म हो जाएगा.

No comments:
Post a Comment