ये फिल्म जानकारों के अनुसार हिट होने की उम्मीद थी,लेकिन ये फिल्म अपनी लागत भी नही वसूल पाई,
सैफ अली खान और करीना कपूर की बहुचर्चित फिल्म एजेंट विनोद बॉक्स ऑफिस पर धमाल नहीं मचा पाई। सैफ और करीना ने इस फिल्म को हिट कराने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी थी लेकिन दर्शकों ने इस फिल्म को लेकर खास उत्साह नहीं दिखाया।
एजेंट विनोद रिलीज से तीन दिन बाद तक महज 27.5 करोड़ रुपये जुटा पाई। फिल्म के सैटेलाइट राइट भी 15 करोड़ में बिके जबकि देश से बाहर की कलेक्शन सामान्य रहा। फिल्म समीक्षकों की मानें तो फिल्म में कुछ ज्यादा ही क्लाइमेक्स का इस्तेमाल किया गया है, जिससे दर्शक कंफ्यूज हो गए और फिर उनके लिए ये फिल्म बोरिंग बन गई।वहीं बॉक्स ऑफिस एक्सपर्ट अमोद मेहरा की मानें तो सैफ की ये फिल्म कुल लागत ही वसूल कर ले तो काफी होगा। इस फिल्म को बनाने में करीब 65 करोड़ रुपये की लागत आई। मेहरा का कहना है कि फिल्म लागत के आंकड़े को भी नहीं छू पाएगी।
जानकारों का कहना है कि मुंबई की तुलना में दिल्ली में फिल्म को बेहद कम रिस्पांस मिला है। इसकी एक वजह ये है कि इस वक्त नवरात्र हैं और स्कूलों में परीक्षाएं चल रही हैं। जिस वजह से लोग थियेटर तक नहीं पहुंच रहे हैं।

No comments:
Post a Comment